सीधे मुख्य जानकारी पर जाएँ
MeraVillage
होम पेज पर वापस जाएँ

सामग्री के नियम

अंतिम बदलाव: 17 सितम्बर 2026

MeraVillage सबका मंच है और यहाँ लिखी हर बात गाँव के लोग पढ़ते हैं। ये नियम सब पर लागू होते हैं: समस्या बताने, टिप्पणी करने, रेटिंग देने, उम्मीदवार जोड़ने और वादे लिखने पर।

क्या करें

  • गाँव की असली समस्याएँ बताएँ, हो सके तो साफ़ फ़ोटो के साथ।
  • सरपंच और उम्मीदवारों के काम पर अपनी ईमानदार राय दें।
  • काम की बात करें, किसी की निजी ज़िंदगी की नहीं।
  • सभ्य भाषा का इस्तेमाल करें।

क्या न करें

  • गाली-गलौज, धमकी, या किसी जाति, धर्म या समुदाय पर टिप्पणी।
  • किसी की निजी जानकारी: फ़ोन नंबर, घर का पता, आधार नंबर, या बच्चों की फ़ोटो।
  • बिना सबूत किसी पर भ्रष्टाचार या अपराध का आरोप तथ्य की तरह लिखना। "मेरे हिसाब से काम धीमा है" ठीक है, "उसने पैसे खाए" बिना सबूत ठीक नहीं।
  • झूठी जानकारी, नकली उम्मीदवार या नकली सरपंच जोड़ना।
  • पैसे, शराब या तोहफ़े देकर वोट डलवाना, या ऐसा वादा करना।
  • कई खातों, कई फ़ोन या किसी और तरीके से बार-बार वोट देना।
  • किसी और की उम्मीदवार प्रोफ़ाइल पर झूठा दावा करना।
  • विज्ञापन या स्पैम।

उम्मीदवारों के लिए

  • प्रोफ़ाइल पर दावा करने के लिए सिर्फ़ अपना असली सबूत भेजें।
  • वादे अपने काम के बारे में लिखें, दूसरे उम्मीदवारों के बारे में नहीं।
  • सरकारी चुनाव चिह्न की तस्वीरें इस्तेमाल न करें।
  • राज्य निर्वाचन आयोग के आदेश पर पोल और वादे कुछ समय के लिए रोके या छिपाए जा सकते हैं।

नियम टूटने पर

हर समस्या, टिप्पणी, पोल, उम्मीदवार और सरपंच पेज पर "गलत जानकारी? रिपोर्ट करें" से हमें बताएँ। रिपोर्ट करने वाले का नाम उस व्यक्ति को नहीं दिखाया जाता।

हमारी टीम जाँच करके सामग्री छिपा सकती है, उम्मीदवार का सत्यापन वापस ले सकती है, या खाता कुछ दिनों के लिए या हमेशा के लिए रोक सकती है।

दूसरे ज़रूरी पेज